Skip to content

दीपिका की भगवा ‘बिकिनी’ से हुई कॉन्ट्रोवर्सी: आदिपुरुष से भावनाएं आहत हुईं, रश्मिका के डीपफेक वीडियो ने सबको झकझोरा; CBFC पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे

दीपिका की भगवा ‘बिकिनी’ से हुई कॉन्ट्रोवर्सी: आदिपुरुष से भावनाएं आहत हुईं, रश्मिका के डीपफेक वीडियो ने सबको झकझोरा; CBFC पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे


मुंबई17 मिनट पहलेलेखक: अभिनव त्रिपाठी

  • कॉपी लिंक

2023 खत्म होने को है। हम जल्द ही नए साल में प्रवेश करने वाले हैं। हालांकि उससे पहले हम फिल्मी जगत में हुए कुछ कॉन्ट्रोवर्सियल मोमेंट्स पर एक नजर डालेंगे।

2023 की शुरुआत में ही एक बड़ा विवाद देखने को मिला। शाहरुख खान की फिल्म पठान के एक गाने बेशरम रंग पर लोगों ने आपत्ति जताई। कहा गया कि दीपिका पादुकोण ने इस गाने में भगवा रंग की बिकिनी पहनकर आपत्तिजनक डांस किया। फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए देश के कई हिस्सों में पोस्टर जलाए गए। थिएटर्स को फूंकने की धमकी दी गई।

दीपिका पादुकोण के इसी बेशरम रंग गाने पर काफी ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी।

दीपिका पादुकोण के इसी बेशरम रंग गाने पर काफी ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी।

मई में रिलीज हुई फिल्म द केरला स्टोरी पर भी भारी बवाल हुआ। कहा गया कि यह फिल्म मुस्लिमों के खिलाफ द्वेष की भावना से बनाई गई है। फिल्म में दिखाए गए फैक्ट्स पर भी सवाल उठे थे।

जून में रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष में देवी-देवताओं के गलत रूपांतरण पर सवाल उठा। परिणाम यह रहा कि 600 करोड़ में बनी यह फिल्म हिंदी सर्किट में 150 करोड़ तक ही सिमट के रह गई। मंदिर परिसर में डायरेक्टर ओम राउत का एक्ट्रेस कृति सेनन को किस करना भी लोगों को नागवार गुजरा।

अक्षय कुमार की फिल्म OMG-2 के खिलाफ उज्जैन के पंडितों ने मोर्चा खोला था। उनका कहना था कि फिल्म से महाकाल मंदिर के सारे शॉट्स हटा लिए जाएं। ऐसा न करने पर कोर्ट जाने की बात कही गई थी।

रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो पर काफी ज्यादा चर्चा हुई। AI के बढ़ते दुरुपयोग पर अमिताभ बच्चन सहित कई बड़े सितारों ने चिंता जाहिर की थी।

इस साल सेंसर बोर्ड विवाद भी काफी चर्चा में रहा। तमिल एक्टर विशाल ने मुंबई में बैठे सेंसर बोर्ड के अधिकारियों पर पैसे लेकर फिल्म पास करने का आरोप लगाया था। इस मामले में CBFC चेयरमैन प्रसून जोशी की चुप्पी भी काफी सवाल खड़े कर रही थी।

अब 2023 खत्म होने के मुहाने पर है। हम जल्द ही नए साल में प्रवेश करने वाले हैं। हालांकि उससे पहले हम फिल्मी जगत में हुए कुछ कॉन्ट्रोवर्शियल मोमेंट्स पर एक नजर डालेंगे। यह साल फिल्म इंडस्ट्री के लिए कितना विवादास्पद रहा, इस पर बात करेंगे।

ये विवाद क्या थे,आइए जानते हैं,,

दीपिका की भगवा बिकिनी पर देश भर में हुए बवाल, रद्द करने पड़े थे शोज
पठान के गाने ‘बेशरम रंग’ में दीपिका पादुकोण ने भगवा कलर की बिकिनी पहनी थी। लोगों ने कहा कि भगवा रंग हिंदू धर्म का प्रतीक है। दीपिका ने इस रंग के कपड़े पहन बेशरम रंग’ के बोल वाले गाने पर डांस किया जो कि काफी आपत्तिजनक है। फिल्म को लेकर बायकॉट ट्रेंड चलाया गया। बायकॉट कर रहे लोगों ने कहा कि भगवा जैसे पवित्र रंग का प्रयोग बिकिनी के लिए करना स्वीकार्य नहीं है।

रिलीज के बाद देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए। मध्य प्रदेश के शहर इंदौर में इतना बवाल हुआ कि पहला शो रद्द करना पड़ा था। यूपी और बिहार में कई जगहों पर फिल्म के पोस्टर फाड़े और जलाए गए थे।

बिहार की राजधानी पटना में फिल्म के पोस्टर जलाकर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया था।

बिहार की राजधानी पटना में फिल्म के पोस्टर जलाकर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया था।

हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर फिल्म का कड़ा विरोध किया गया था।

हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर फिल्म का कड़ा विरोध किया गया था।

आलम यह था कि कई जगह पर सिनेमाघरों के बाहर पुलिस बल तैनात करने पड़े थे। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर फिल्म रिलीज हुई तो थिएटर्स फूंक देंगे। सिर्फ उत्तर भारत में नहीं, साउथ के राज्यों में भी फिल्म को लेकर काफी विरोध हुआ था।

भागलपुर के दीपप्रभा सिनेमा हॉल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात था।

भागलपुर के दीपप्रभा सिनेमा हॉल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात था।

कर्नाटक में VHP के कार्यकर्ताओं ने सिनेमाहॉल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। हालांकि इन सबके बावजूद फिल्म ने कमाई के कई सारे रिकॉर्ड्स अपने नाम किए थे। जो भी विरोध प्रदर्शन हुए, उससे फिल्म को नुकसान नहीं बल्कि फायदा ही हुआ।

वरुण धवन ने अमेरिकी मॉडल गीगी हदीद को स्टेज पर किस किया
31 मार्च को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का उद्धाटन था। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के कई सितारे मुंबई के इस आलीशान जगह पर मौजूद थे। परफॉर्मेंस चल रही थी, तभी वरुण धवन ने कुछ ऐसा किया, जिसकी उम्मीद शायद किसी ने नहीं की होगी।

दरअसल डांस करते-करते वरुण धवन ने अचानक अमेरिकी सुपर मॉडल गीगी हदीद को गोद में उठा लिया और गाल पर किस कर दिया। यह वीडियो तत्काल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों ने वरुण धवन को खूब खरी-खोटी सुनाई। सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि वरुण को पता होना चाहिए कि बाहर से आए मेहमानों से कैसे बिहेव करते हैं। हालांकि मामला बढ़ने पर वरुण ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने जो भी किया, वो प्लान का हिस्सा था।

गीगी हदीद ग्लोबली काफी फेमस हैं। दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में ये शामिल हैं।

गीगी हदीद ग्लोबली काफी फेमस हैं। दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में ये शामिल हैं।

बंगाल में बैन हुई थी द केरला स्टोरी, मुस्लिम संगठनों ने विरोध किया था
5 मई, 2023 को रिलीज हुई फिल्म द केरला स्टोरी को लेकर कुछ मुस्लिम संगठनों ने विरोध दर्ज कराया था। रिलीज वाले दिन यानी 5 मई को मुस्लिम संगठनों ने करीब 20 जगहों पर प्रदर्शन किया था। इसके बाद 6 मई को चेन्नई और फिर अगले दिन कोयम्बटूर में विरोध हुआ। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कुल 9 मामले दर्ज किए गए जिसमें चेन्नई में पांच और कोयम्बटूर में चार मामले दर्ज किए गए।

दरअसल यह फिल्म कन्वर्जन जैसे सेंसिटिव मुद्दे पर बनी थी। फिल्म में दिखाया गया है कि कुछ मुस्लिम युवक गैर मुस्लिम धर्म की लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन करा देते हैं। इसके बाद उन्हें इराक और सीरिया में आतंकी संगठन ISIS में शामिल होने भेज देते हैं। वहां उन्हें सेक्स स्लेव बनाकर रखा जाता है।

पश्चिम बंगाल में फिल्म पर बैन लगाया गया था। वहीं तमिलनाडु में कुछ थिएटर मालिकों ने इसकी स्क्रीनिंग रोक दी थी। कहा गया कि अगर फिल्म रिलीज हुई तो इन राज्यों में धार्मिक सद्भाव बिगड़ सकता है। फिल्म के मेकर्स इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचे। सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल में लगे बैन को तुरंत हटाने के निर्देश दिए थे।

विवादों के बावजूद यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म ने 303 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। गौर करने वाली बात यह है कि फिल्म का बजट 15 से 20 करोड़ रुपए के बीच था।

अदा शर्मा फिल्म की लीड एक्ट्रेस थीं। उन्होंने फिल्म में विक्टिम महिला का किरदार निभाया था।

अदा शर्मा फिल्म की लीड एक्ट्रेस थीं। उन्होंने फिल्म में विक्टिम महिला का किरदार निभाया था।

आदिपुरुष से भावनाएं आहत हुईं, रामायण का गलत चित्रण करने का आरोप लगा
600 करोड़ में बनी आदिपुरुष को लेकर दर्शकों के बीच गजब का उत्साह था। हालांकि फिल्म रिलीज हुई तो लोगों के होश उड़ गए। रामायण का गलत चित्रण, किरदारों के पोशाक, डायलॉग डिलीवरी और VFX देख लोगों ने अपना माथा पीट लिया।

फिल्म को रोकने को लिए हिंदू संगठनों ने कोर्ट में याचिका भी दायर की। याचिका में कहा गया कि जिस तरीके से फिल्म आदिपुरुष में भगवान राम, माता सीता और हनुमानजी का चित्रण किया गया है, वो महर्षि वाल्मीकि की रामायण और तुलसीदास की रामचरितमानस के ठीक विपरीत है।

छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी फिल्म का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि फिल्म में बजरंग बली से बजरंग दल वाले संवाद बुलवाए गए। इस फिल्म के जरिए हमारे आराध्य देवताओं की छवि बिगाड़ने का प्रयास किया गया।

लोग टिकट कैंसिल कर रहे थे। एक शख्स ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि उसने फिल्म के लिए 9 टिकट बुक किया था। हालांकि अब इन्हें कैंसिल कर रहा है, क्योंकि वो अपने बच्चों को ऐसी ‘रामायण’ तो दिखाएगा।

एक शख्स ने टिकट कैंसिल कर इसका स्क्रीनशॉट शेयर किया था।

एक शख्स ने टिकट कैंसिल कर इसका स्क्रीनशॉट शेयर किया था।

फिल्म के डायलॉग्स पर सबसे ज्यादा विवाद हुआ था। डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर को लोगों ने निशाने पर लिया था। आखिरकार रिलीज के तीन दिन बाद फिल्म के डायलॉग्स में बदलाव किए गए। मनोज मुंतशिर ने पब्लिकली अपने काम के लिए माफी मांगी थी।

मंदिर परिसर में किस करना लोगों को नागवार गुजरा
आदिपुरुष की रिलीज से पहले भी एक विवाद हुआ था। दरअसल फिल्म की पूरी टीम ट्रेलर लॉन्च के मौके पर आंध्र प्रदेश के तिरुपति स्थित वेंकटेश्वर तिरुमाला मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी। वहां से निकलते वक्त फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत ने एक्ट्रेस कृति सेनन को गुड बाय किस कर लिया। मंदिर परिसर में ऐसा करना कुछ लोगों को खटक गया।

तमिलनाडु बीजेपी के नेता रमेश नायडू ने कहा कि भगवान वेंकटेश्वर की मूर्ति के सामने ये सब करना सरासर गलत है। कुछ पुजारियों ने भी ओम राउत के इस कृत्य पर कड़ा विरोध दर्ज कराया था।

ओम राउत और कृति सेनन का यही मोमेंट उनके लिए चिंता का सबक बन गया।

ओम राउत और कृति सेनन का यही मोमेंट उनके लिए चिंता का सबक बन गया।

25 साल छोटी एक्ट्रेस को किस कर ट्रोल हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी
23 जून, 2023 को रिलीज हुई फिल्म टीकू वेड्स शेरू के एक सीन पर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई। दरअसल फिल्म में 49 साल के नवाजुद्दीन सिद्दीकी का 22 वर्षीय एक्ट्रेस अवनीत कौर के साथ किसिंग सीन था। काफी लोगों को यह सीन रास नहीं आया। अपनी उम्र से 25 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ किसिंग सीन देकर नवाजुद्दीन को बहुत ज्यादा बैकलैश सहना पड़ा। फिल्म की प्रोड्यूसर कंगना रनोट भी ट्रोल हुई थीं।

यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

फिल्म 72 हूरें में मुस्लिमों की छवि खराब करने के आरोप लगे, प्रोड्यूसर को देनी पड़ी सुरक्षा
वैसे तो फिल्म 72 हूरें 2019 में रिलीज हो गई थी, लेकिन थिएटर्स में इसे 7 जुलाई, 2023 को रिलीज किया गया। फिल्म का टॉपिक बहुत सेंसिटिव था। फिल्म में दिखाया गया है कि कुछ मौलवी-मौलाना, लोगों को 72 हूरों का लालच दिखाकर आतंकवादी बनाते हैं। उन्हें सुसाइड बॉम्बर बना कर मासूम लोगों को मारने के लिए बरगलाते हैं।

फिल्म के आने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने आपत्ति जताई। मुंबई के रहने वाले सोशल एक्टिविस्ट सैय्यद आरिफ अली महमूद अली ने फिल्म के मेकर्स के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर संजय पूरन सिंह और प्रोड्यूसर अशोक पंडित पर इस्लाम धर्म का अपमान करने और मुसलमानों की गलत छवि दिखाने का आरोप लगाया था।

इस फिल्म को विरोध-प्रदर्शन का फायदा नहीं हुआ। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी।

इस फिल्म को विरोध-प्रदर्शन का फायदा नहीं हुआ। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी।

फिल्म की रिलीज वाले दिन प्रोड्यूसर अशोक पंडित को सुरक्षा भी देनी पड़ गई थी। मुंबई पुलिस की तरफ से उनके घर और ऑफिस की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। अशोक पंडित ने उस वक्त कहा कि उन्हें काफी दिनों से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।

OMG-2 के खिलाफ महाकाल मंदिर के पुजारियों ने दिखाई थी सख्ती
OMG-2 की शूटिंग उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के आस-पास हुई थी। फिल्म चूंकि सेक्स एजुकेशन जैसे मुद्दे पर बनी थी, इसलिए सेंसर बोर्ड ने इसे A सर्टिफिकेट दिया था। A सर्टिफिकेट वाली खबर सुनकर महाकाल मंदिर के पुजारी आहत हुए। उन्होंने मेकर्स को तत्काल नोटिस भेजते हुए कहा कि जिस फिल्म को A सर्टिफिकेट मिला है, उसमें महाकाल मंदिर के दृश्यों का क्या काम है। फिल्म अश्लील होगी तभी इसे एडल्ट सर्टिफिकेट मिला है।

फिल्म की रिलीज के बाद भी महाकाल मंदिर के पुजारियों ने मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा था। उन्होंने कहा कि फिल्म में भगवान शिव का रूप गलत तरीके से दिखाया गया है। उन्हें बाजार में दुकान से कचोरी खरीदते दिखाया गया है। यह भगवान शिव के श्रद्धालुओं को आहत करने वाली बात है।

महाकाल मंदिर में एक हफ्ते तक फिल्म की शूटिंग चली थी।

महाकाल मंदिर में एक हफ्ते तक फिल्म की शूटिंग चली थी।

इससे पहले सेंसर बोर्ड ने करीब एक महीने तक फिल्म को लटकाए रखा था। आदिपुरुष वाले विवाद को देखते हुए सेंसर बोर्ड कोई रिस्क नहीं लेना चाहता था। सेंसर बोर्ड ने OMG-2 को रिव्यू कमेटी के पास भेजा था। तकरीबन 10 कट्स के बाद फिल्म को रिलीज की इजाजत मिली थी। अक्षय कुमार फिल्म में पहले शिव के अवतार के रूप में दिखाए जाने थे, बाद में उन्हें शिव के दूत के रूप में दिखाया गया।

फिल्म को A सर्टिफिकेट दिए जाने से मेकर्स सहित फिल्म के एक्टर्स भी खासे नाराज थे। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी ने कई प्लेटफॉर्म पर कहा कि उनकी यह फिल्म बच्चों के लिए बनाई गई है। जो टारगेट ऑडियंस है, वही इस फिल्म को देख नहीं पाया। खैर फिल्म पर विवादों का कोई असर नहीं पड़ा। इसने गदर-2 के साथ क्लैश के बावजूद 150 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

सेंसर बोर्ड पर पैसे लेकर फिल्म पास करने के आरोप लगे
इस साल सेंसर बोर्ड विवाद भी खूब चर्चा में रहा। दरअसल तमिल एक्टर विशाल ने CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) मुंबई के अफसरों पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए थे। विशाल का आरोप था कि उनकी फिल्म मार्क एंटनी के हिंदी वर्जन को पास कराने के लिए अफसरों को 6.5 लाख रुपए की रिश्वत देनी पड़ी।

विशाल ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो जारी कर ये सारे आरोप लगाए थे। विशाल ने कहा कि बिना वजह उनकी फिल्म को सेंसर बोर्ड ने काफी दिनों तक लटकाए रखा, लेकिन जब पैसे दे दिए तो कुछ ही घंटों में पास कर दिया।

विशाल तमिल इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं।

विशाल तमिल इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं।

मामले को बढ़ता देख सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इसे अपने संज्ञान में लिया। मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि भ्रष्टाचार के मामले में सरकार की पॉलिसी स्पष्ट है। इसमें दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई होगी।

इस मामले में सेंसर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी ने बोर्ड मेंबर्स पर बड़ा हमला बोला था। उन्होंने कहा कि आज के वक्त में CBFC में बड़े पैमाने पर करप्शन हो रहा है। यह सब बोर्ड के CEO रविंद्र भाकर के संज्ञान में हो रहा है। पहलाज ने कहा कि सेंसर बोर्ड के वर्तमान चेयरमैन प्रसून जोशी कभी ऑफिस नहीं जाते। वो घर पर फाइलें मंगवाकर चेक करते हैं।

इस घटना के बाद कई सवाल उठे। जब विशाल जैसे एक बड़े एक्टर के साथ ऐसी घटनाएं हो रही हैं, तो छोटे-मोटे प्रोड्यूसर्स के साथ क्या होता होगा।

आलिया भट्ट की लिपस्टिक वाली बात ने पकड़ा तूल
आलिया भट्ट ने वॉग इंडिया के साथ एक मेकअप ट्यूटोरिअल किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो जब भी डेट पर जाती हैं, पति रणबीर उन्हें लिपस्टिक हटाने के लिए कहते हैं। आलिया ने कहा कि रणबीर को उनके होठों का नेचुरल कलर पसंद है।

आलिया के इस स्टेटमेंट के बाद रणबीर कपूर ट्रोल हो गए। उन्हें टॉक्सिस हसबैंड सहित न जाने क्या-क्या कहा गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि रणबीर की वजह से आलिया की आजादी छिन गई है। रणबीर के नक्शेकदम पर चलने के लिए आलिया मजबूर हैं।

आलिया भट्ट ने वॉग इंडिया के साथ एक मेकअप ट्यूटोरिअल में रणबीर के बारे में बात किया था।

आलिया भट्ट ने वॉग इंडिया के साथ एक मेकअप ट्यूटोरिअल में रणबीर के बारे में बात किया था।

एक यूजर ने लिखा- मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि एक टॉप की एक्ट्रेस अपनी महंगी लिपस्टिक को सिर्फ इसलिए पोंछ देती हैं क्योंकि उसके पति या बॉयफ्रेंड को यह चीज पसंद नहीं है।

अपने स्टेटमेंट के लिए ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण
इस सीजन कॉफी विद करण के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण ने कुछ ऐसा बोल दिया जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। दीपिका ने कहा कि वो रणवीर सिंह के साथ रिश्ते में थीं, फिर भी किसी गैर से मिलने के लिए स्वतंत्र थीं। हालांकि तब तक दोनों एक दूसरे के लिए सीरियस नहीं थे। ऐसा तब तक था जब तक कि रणवीर ने दीपिका को शादी के लिए प्रपोज नहीं किया था। दीपिका ने कहा कि उस वक्त वो भले ही किसी के बारे में सोचें, लेकिन दिल और दिमाग से रणवीर से ही कमिटेड थीं।

दीपिका के इस बयान पर काफी ज्यादा विवाद हुआ। सोशल मीडिया पर लोगों ने दीपिका को कुछ उल्टा-सीधा कहा। हालांकि कुछ लोगों ने दीपिका की ईमानदारी को पसंद भी किया।

रणवीर और दीपिका ने 14 नवंबर, 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 6 साल तक डेट किया था।

रणवीर और दीपिका ने 14 नवंबर, 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 6 साल तक डेट किया था।

रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो के बाद महिलाओं की साइबर सुरक्षा को लेकर सवाल उठे
नवंबर 2023 में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक महिला लिफ्ट के अंदर आती नजर आ रही थी। इस महिला ने बोल्ड कपड़े पहने थे और देखने में रश्मिका मंदाना जैसी लग रही थी। हालांकि असलियत में यह जारा पटेल नाम की एक महिला थी, जिसके चेहरे को AI की मदद से रश्मिका के चेहरे में बदल दिया गया था। इस वीडियो को देखने के बाद लड़कियों और महिलाओं की साइबर सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठने लगे। खुद रश्मिका भी यह वीडियो देखने के बाद काफी आहत थीं।

जारा पटेल (बाएं) एक ब्रिटिश इंडियन इन्फ्लुएंसर हैं, उनके सोशल मीडिया पर 4.5 लाख फॉलोअर्स हैं। जारा अक्सर अपने सोशल मीडिया पर एडल्ट और बोल्ड कंटेंट वाले सब्जेक्ट्स शेयर करती हैं। उन्होंने 9 अक्टूबर को एक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में जारा ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में लिफ्ट में चढ़ती नजर आ रही हैं।

जारा पटेल (बाएं) एक ब्रिटिश इंडियन इन्फ्लुएंसर हैं, उनके सोशल मीडिया पर 4.5 लाख फॉलोअर्स हैं। जारा अक्सर अपने सोशल मीडिया पर एडल्ट और बोल्ड कंटेंट वाले सब्जेक्ट्स शेयर करती हैं। उन्होंने 9 अक्टूबर को एक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में जारा ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में लिफ्ट में चढ़ती नजर आ रही हैं।

रश्मिका ने सोशल मीडिया पर लिखा- मेरा एक डीपफेक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसके बारे में बात करते हुए मुझे बेहद दुख हो रहा है। ईमानदारी से कहूं तो ये सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि सभी के लिए बेहद डरावना है। हम इस टेक्नोलॉजी के मिस यूज की वजह से खतरे में आ गए हैं।

अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इस मामले में पुलिस तुरंत एक्शन में आई थी। दिल्ली पुलिस ने अब तक चार संदिग्धों को पकड़ा है। मामले की जांच अभी जारी है।

एनिमल के डायरेक्टर को बताया गया महिला विरोधी
एक दिसंबर को रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के सीन्स और डायलॉग्स पर कॉन्ट्रोवर्सी हुई। ऑडियंस के एक ग्रुप ने कहा कि इस फिल्म में महिलाओं को कमजोर दिखाया गया है। फिल्म का एक डायलॉग काफी ज्यादा चर्चा में रहा। यह डायलॉग था- महीने में चार पैड चेंज करने के लिए इतना नाटक करती है तू, मैं रोज 50 कर रहा हूं।

इस डायलॉग के बाद फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा निशाने पर आ गए थे। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें महिला विरोधी तक करार दे दिया।

खबरें और भी हैं…



Source link


Discover more from Divya Bharat 🇮🇳

Subscribe to get the latest posts sent to your email.